रुडकी, अगस्त 20 -- रुड़की, संवाददाता। आईआईटी में बीआईएस चेयर और भारतीय मानक ब्यूरो नई दिल्ली के सहयोग से राष्ट्रीय भवन निर्माण मानक पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथ आईआईटी के निदेशक प्रो. केके पंत ने सुरक्षित, सुदृढ़ और सतत अवसंरचना के विकास के लिए अनुसंधान, शिक्षा और बहुविषयक सहयोग को जरूरी बताया। बीआईएस के उप महानिदेशक (मानकीकरण) संजय पंत ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। उम्होने कहा कि राष्ट्रीय मानकों का प्रभाव तभी सुनिश्चित होगा, जब उन्हें समझकर प्रभावी रूप से व्यवहार में लागू किया जाए। आईआईटी में बीआईएस चेयर प्रो. दीपक खरे ने भारतीय मानकों की व्यावहारिक समझ विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एनबीसीएस 2026 के मानकों पर आईआईटी रुड़की में बीआईएस कार्यशाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...