सुरक्षित और आधुनिक खनन के लिए सिंफर-डीजीएमएस के बीच करार
धनबाद, अगस्त 29 -- केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) एवं खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) ने ज्ञान, विशेषज्ञता, अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) गतिविधियों/परियोजनाओं के साझाकरण एवं आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उज्ज्वल ताह, महानिदेशक, डीजीएमएस तथा प्रो. अरविंद कुमार मश्रिा, निदेशक, सिंफर के मार्गदर्शन में एमओयू हुआ। यह समझौता ज्ञापन भारत में सुरक्षित और आधुनिक खनन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। दोनों संस्थानों के अनुभव, ज्ञान और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ मिलकर काम करने से खनन क्षेत्र में सुरक्षा को और मजबूत करने, नई तकनीकों और बेहतर कार्यप्रणालियों को अपनाने में मदद मिलेगी। यह साझेदारी विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप एक सुरक्षित, आधुनिक और तकनीकी रूप स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.