रामगढ़, अप्रैल 1 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा कोलियरी के बलकुदरा खुली खदान परिसर में बुधवार को लक्ष्य के अनुरूप सुरक्षित कोयला उत्पादन को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों ने खुशी जाहिर की। परियोजना पदाधिकारी कुमार राकेश सत्यार्थी ने इस सफलता का श्रेय अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न श्रमिक संगठनों, विस्थापितों और पीएसएमआई व कोल ट्रांसपोर्टर के संयुक्त प्रयास को दिया। खुशी के मौके पर यहां कर्मी व मजदूरों के बीच मिठाई बांटी गई और सभी ने भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंकज सिंह, अविनाश चंद्र, रिशु कुमार, राजेश सिंह, अनिल कुमार, शशिभूषण, पप्पू सिंह, भोला खरवार, अजीत कुमार, मनोज सिंह, बाबूलाल सतनामी, बिंदु बेदिया, प्रदीप राम, शनिचर मुंडा, बुधनी देवी आदि शामिल थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.