मधुबनी, नवम्बर 9 -- बासोपट्टी,एक संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चेक पोस्ट पर एसएसबी की चौकसी बढ़ा दी गई है। बॉर्डर पर अलग अलग शिफ्ट में 24 घंटे की हो रही है। सोमवार से बॉर्डर इलाकों में विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। राष्ट्रविरोधी तत्वों पर सुरक्षा कर्मियों की पैनी नजर है। दोनों देशों के बीच समन्यव स्थापित कर एसएसबी जवान व एपीएफ नेपाल के जवानों द्वारा साझा गस्ती की जा रही है। इस दौरान सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसबी 48वीं वाहिनी जयनगर की 'जी' समवाय जानकीनगर के अंतर्गत वाह्य सीमा चौंकी सिमराढ़ी कैम्प और नेपाल एपीएफ महिनाथपुर के जवानों ने सोमवार को जॉइंट पेट्रोलिंग और कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन किया। पेट्रोलिंग सुबह 08:3...