मोतिहारी, अप्रैल 21 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को समापन पर शहर के दो प्रमुख गैस गोदामों में अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति से निपटने के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया और सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन टीम ने गैस रिसाव और सिलेंडर में आग लगने की संभावित परिस्थितियों को प्रदर्शित करते हुए बताया कि ऐसी आपात स्थिति में किस प्रकार संयम व सतर्कता के साथ कार्य करना चाहिए। अधिकारियों ने कहा कि गैस में आग लगने पर सबसे पहले घबराने के बजाय रेगुलेटर बंद करना चाहिए। यदि संभव हो तो सुरक्षित दूरी बनाते हुए अग्निशमन उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान क्या करें और क्या ना करें विषय पर जानकारी दी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.