सुरक्षा व यात्री सुविधाओं पर जोर, परियोजनाओं में तेजी लाने का निर्देश
देवघर, सितम्बर 8 -- जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय ने मंगलवार को फेयरली प्लेस स्थित मुख्यालय में आयोजित साप्ताहिक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में यात्री सुविधाओं, रेल सुरक्षा और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए ठोस पहल करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी चल रही विकास परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए कार्यों में तेजी लाने को कहा। बैठक में अपर महाप्रबंधक और प्रधान विभागाध्यक्षों ने प्रत्यक्ष रूप से हिस्सा लिया, जबकि हावड़ा, सियालदह, आसनसोल और मालदा मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
बैठक में चर्चा बैठक में मंडल स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.