सराईकेला, मई 9 -- खरसावां,संवाददाता। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने को लेकर खरसावां थाना परिसर में शुक्रवार को बैठक हुई। अध्यक्षता थाना प्रभारी गौरव कुमार ने की। बैठक में विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, मेडिकल स्टोर संचालक, पेट्रोल पंप संचालक, ज्वेलरी शॉप संचालक शामिल हुए। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने की अपील की। उन्होंने बैंक और दुकानों में सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से चालू रखने को कहा। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, नकदी लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया। ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंप संचालकों को विशेष रूप से सुरक्षा गार्ड रखने, अलार्म सिस्टम दुरुस्त रखने और रात के समय अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा गया...