सराईकेला, मई 12 -- सरायकेला, संवाददाता। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विधि व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। जिले की एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत थाना प्रभारियों के नेतृत्व में टीम ने एटीएम, ज्वेलरी दुकानों और पेट्रोल पंपों में लगे सीसीटीवी कैमरों, अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा उपकरणों की जांच की। एसपी ने बताया कि संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले के जेवर दुकानों और बैंकों की करायी गई सुरक्षा ऑडिट अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वार...