मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। शहर के आभूषण व्यवसायियों के साथ शनिवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बैठक की। इसमें उन्होंने पुरानी बाजार आभूषण मंडी में सुरक्षा के सभी बिंदुओं पर समीक्षा की। यहां अब जिन दुकानों में सीसीटीवी नहीं लगे हैं उसमें शीघ्र सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने के लिए कहा। आभूषण व्यवसायियों को एसएसपी ने बताया कि सुबह और शाम में मंडी में पैदल गश्त भी कराई जाएगी। व्यवसायियों ने एसएसपी से मांग की कि चोरी और लूट के आरोपित के बयान पर पुलिस सीधे व्यवसायी की दुकान में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लेती है। इसलिए अपराधी के बयान की जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.