उरई, जुलाई 1 -- उरई। जिले में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार रात को जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने नगर उरई में पैदल गश्त की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक भी साथ रहे। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, सराफा बाजार और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान डीएम-एसपी ने दुकानदारों, राहगीरों और आम लोगों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि त्योहारों व बाजारों में पुलिस की सतर्कता लगातार बनी रहेगी। डीएम ने निर्देश दिए कि संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और बाजारों में नियमित गश्त हो। यह भी पढ़ें- कैराना में एसपी ने किया पैदल भ्रमण वहीं एसपी ने पुलिस बल को अ...