गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। होली पर्व के दौरान हुड़दंगियों को सावधान रहने की जरूरत है। गिरिडीह पुलिस ने होली त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। गिरिडीह पुलिस ने होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए न्यू पुलिस केंद्र पपरवाटांड़ में सोमवार को मॉक ड्रिल किया। मॉक ड्रिल एसपी डॉ बिमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान दंगा जैसे हालात तैयार कर पुलिस कर्मियों को सिखाया गया कि भीड़ को कैसे नियंत्रित करना है, हालात बिगड़ने पर किस रणनीति से काबू पाना है। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की तकनीक का भी प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान लाठी भांजना, टीयर गैस छोड़ना, कर्मियों के हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर और चेस्ट गार्ड का अभ्यास किया गय...