मुजफ्फर नगर, मार्च 16 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को भी उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा मुजफ्फरनगर पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सकुशल संपन्न हो गई। प्रशासन की सतर्कता के चलते जिले के सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की। रविवार को हुई पुलिस उपनिरीक्षक परीक्षा में 4348 अभ्यर्थी परीक्षा देने ही नहीं पहुंचे। वहीं एक दिन पहले हुई परीक्षा में भी 4526 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। मुजफ्फरनगर पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी एसपी यातायात ने बताया कि जनपद के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। आंकड़ों की बात करें तो रविवार को इस लिखित परीक्षा के लिए कुल 15,360 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किए थे। परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अनुपस्थित भी रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.