मधुबनी, फरवरी 25 -- मधुबनी,निज संवाददाता। जिले में मैट्रिक परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गई। अंतिम दिन व्यावसायिक ऐच्छिक विषयों की परीक्षा एक ही पाली में हुई। प्रश्न पत्र का पैटर्न संतुलित रहा। अधिकतर सवाल पाठ्यक्रम पर आधारित थे। कुछ प्रश्न प्रायोगिक जानकारी और समझ पर केंद्रित थे। जिले के परीक्षा केंद्रों पर दो स्तर की जांच की व्यवस्था रही। प्रवेश के समय और परीक्षा कक्ष में पहुंचने पर छात्रों की तलाशी ली गई। दंडाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में परीक्षा कराई गई। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि पूरी परीक्षा अवधि में शांति बनी रही। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखी। अब सभी को परिणाम का इंतजार है। परीक्षा शांतिपूर्ण रही, अब रिजल्ट का करेंगे इंतजार अंतिम दिन परीक्षा देकर निकले छात्रों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.