रांची, मई 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अनगड़ा द्वारा सोमवार को सुरक्षा वीर निर्माण कार्यक्रम के प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। कमांडेंट आईपीएस शाश्वत कुमार के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में अनगड़ा प्रखंड की 20 पंचायतों से आए प्रशिक्षु शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को वार्म-अप, दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स और फिटनेस संबंधी अभ्यास कराए गए। साथ ही संतुलित आहार और अनुशासन के महत्व की जानकारी दी गई। एसएसबी पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को राष्ट्र सेवा और सुरक्षा बलों में बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रेरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- ​59वीं वाहिनी एसएसबी ने संडे ऑन साइकिल रैली निकाली यह भी पढ़ें- एसएसबी ने साइकिल रैली निकाली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...