सुरक्षा में लापरवाही न बरतने की हिदायत
औरैया, मई 21 -- औरैया, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी निर्धारित समय के अनुसार नियमित रूप से लगाई जाए और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का संचालन भी देखा। उन्होंने निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रखा जाए, जिससे परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.