नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- साइबर सिक्योरिटी कंपनी eMudhra ने वेबसाइटों की सुरक्षा से जुड़े डिजिटल सर्टिफिकेट में गंभीर खामी सामने आने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। कंपनी ने माना कि स्क्रिप्ट में हुई गलती के कारण 8 इंटरमीडिएट TLS सर्टिफिकेट अथॉरिटी की प्राइवेट क्रिप्टोग्राफिक कीज कमजोर बन गई थीं। अब कंपनी इस मामले की एक्सपर्ट रिव्यू कराने और अपने सेफ्टी प्रॉसेस की जांच कराने जा रही है। इसका गहरा असर कंपनी के शेयर पर भी दिखा। 26 अक्टूबर 2026 को eMudhra के शेयर शुरुआती कारोबार में ही करीब 10% तक गिर गए। इससे पहले शेयर लगातार दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट झेल चुका था। बाजार में अब निवेशकों की नजर कंपनी की सुरक्षा चूक, जांच के नतीजों और आगे के कारोबार पर है। यह भी पढ़ें- कंपनी का Rs.124 करोड़ का मुनाफा.रॉकेट बन गया शेयर; क्या आपका ...