सुरक्षा में चूक के कारण हुआ कुलगाम में आतंकी हमला, सरकार पर भड़कीं महबूबा
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को दावा किया कि जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत "सुरक्षा में चूक" का नतीजा है। उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की। महबूबा मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मुझे लगता है कि हिंसा का यह सिलसिला रुकना चाहिए। भारी सुरक्षा व्यवस्था (जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है) के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मेरी नजर में कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक हुई है।" उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे उपराज्यपाल प्रशासन को यह जांच करनी चाहिए कि अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती के बावजूद यह हमला कैसे हुआ। मुफ्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.