बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। सड़क सुरक्षा माह के तहत बुधवार को जिले में यात्रीकर अधिकारी विकास अस्थाना द्वारा ग्राम अकबरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान चौधरी तफसीर के साथ मिलकर ग्रामवासियों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नियमों का पालन करने से दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.