वाराणसी, जून 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सेंट्रल बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम के नेतृत्व में डीएम से मुलाकात की। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में हुई हृदयविदारक घटना के बाबत उन्हें ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष प्रेमप्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि लखनऊ की घटना के बाद हाईकोर्ट ने कोचिंग संस्थानों और व्यावसायिक इमारतों में सुरक्षा मानकों को लेकर बेहद कड़े निर्देश दिये हैं। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन कुंभकर्णी नींद में है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में हाईकोर्ट के उन आदेशों और दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए बनारस में चल रहे सभी कोचिंग सेंटरों, निजी हॉस्टलों और होटलों की जांच 10 दिनों में कराने और मानका पालन न करने वालों संस्थानों, प्रतिष्ठानों को तुरंत सील करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा: लखनऊ अग्निकांड के...