दरभंगा, मार्च 18 -- दरभंगा। जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। इसमें डीएम ने सड़क सुरक्षा मानकों के प्रतिकूल वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विशेष रूप से बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग एवं ओवरस्पीडिंग जैसे मामलों में नियमित एवं सघन जांच अभियान चलाने पर बल दिया गया। डीएम ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी रूप से कार्रवाई की जाए, जिससे हादसों में कमी लाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.