गोरखपुर, अप्रैल 17 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बनाए गए दो आधुनिक सुरक्षा भवन अब पूरी तरह से क्रियाशील हो गए हैं। इन भवनों के शुरू होने से मंदिर परिसर के साथ-साथ मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक पुख्ता हो जाएगी। अब तक यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों के लिए स्थायी भवन की व्यवस्था नहीं थी, जिससे संचालन में कई तरह की दिक्कतें आती थीं।नए सुरक्षा भवन में एसपी और सीओ सुरक्षा के कार्यालय स्थापित किए गए हैं। साथ ही एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) के कमांडो को भी यहां स्थायी रूप से ठहरने की सुविधा दी गई है। यह भी पढ़ें- 9 वर्ष में 2.19 लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती : योगी इससे पहले एटीएस कमांडो रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहे थे, जिससे उन्हें ड्यूटी के दौरान आने-ज...