नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के आधुनिकीकरण के तहत सुरक्षा बलों का एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (आइसीसीएस) बनाने का प्रस्ताव है। इस प्रणाली के माध्यम से सभी सुरक्षा बलों के बीच रियल-टाइम निगरानी, खुफिया सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान और ऑपरेशनल समन्वय को मजबूत किया जा सकेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह सिस्टम विभिन्न बलों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर ऑपरेशन के दौरान होने वाली भ्रम की स्थिति को खत्म करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। सूत्रों के अनुसार, मौजूदा समय में अलग-अलग बलों के पास स्वतंत्र कमांड संरचनाएं होने के कारण कई बार समन्वय में देरी और सूचनाओं के आदान-प्रदान में बाधा आती है। एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम इन चुनौतियों को दूर कर एक साझा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा, जिससे सीमा सुरक्षा, आ...