नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- संसद की एक समिति ने ट्रेन हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा प्रणाली कवच को भारतीय रेल के समूचे नेटवर्क लगाने की सिफारिश की है। समिति ने रेलवे बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली को केवल कुछ रूटों तक सीमित न रखकर, देश के सभी रेल मंडलों में लगाने के लिए एक समयबद्ध कार्यक्रम अनिवार्य रूप से घोषित किया जाए। लोक लेखा समिति (पीएसी) ने बुधवार को संसद में पेश अपनी रिपोर्ट में उपरोक्त सिफारिश की। केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षत वाली पीएसी ने अपनी रिपोर्ट में जीरो एरर (शून्य त्रुटि) संचालन का सुझाव दिया है। कहा कि वर्तमान में कवच के कार्यान्वयन की गति संतोषजनक नहीं है। आंकड़ों के अनुसार भारतीय रेलवे के लगभग 68 हजार किलोमीटर के रूट में से अब तक केवल 2-3 फीसदी पर ही कवच प्रभावी हो पाया है। समिति ने सिफारिश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.