नई दिल्ली, जून 6 -- भारत ने संयुक्त राष्ट्र (UN) में जम्मू-कश्मीर का गलत जिक्र करने और राग अलापने के लिए पाकिस्तान को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है, न कि यह पक्षपातपूर्ण और झूठे विमर्श को फैलाने का मंच है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने शुक्रवार को कहा, ''जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश भारत का पूर्णत: आंतरिक मामला है और उसके संदर्भ में पाकिस्तान की टिप्पणी के कारण मैं जवाब देने के लिए मजबूर हुआ।'' हरीश की यह तीखी प्रतिक्रिया तब आई जब संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत आसिम इफ्तिखार अहमद ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में 'सुरक्षा परिषद की वार्षिक रिपोर्ट' पर अपने संबोधन में जम्मू कश्...