नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन ने सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर बनाने वाली फैक्टरी में आग लगने के मामले में बुधवार को सख्त कार्रवाई की। कारखाना विभाग ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी सामने आने पर कंपनी को सील कर दिया। वहां चल रही सभी निर्माण और उत्पादन गतिविधियों को तुरंत प्रभाव से बंद करा दिया। फैक्टरी में 12 मार्च की सुबह करीब पांच बजे आग लग गई थी। उस समय फैक्टरी में करीब 200 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने सबसे पहले स्टोर एरिया के पास धुआं उठता देखा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में फैल गईं। मजदूरों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद तुरंत पुलिस की इमरजेंसी सेवा 112 और दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने के 20 से 25 मिनट के भीतर दमकल की गाड़ियां मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.