गिरडीह, दिसम्बर 31 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लेने सोमवार देर रात एसपी डॉ बिमल कुमार स्वयं पुलिस अधिकारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ पर एसपी डॉ बिमल कुमार द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग शहर के अन्य इलाकों में भी चलाया गया। वाहन चेकिंग के बाद एसपी शहर के विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण किया। सदर अस्पताल, बस पड़ाव, रेलवे स्टेशन समेत अन्य जगह भी गये। इस दौरान एसपी ने कई जरूरतमंद बुजुर्ग एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया। एसपी के साथ मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना के पुअनि एनुल हक खान समेत कई अन्य पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...