पिथौरागढ़, मार्च 2 -- थल। पांखू-थल मार्ग पर मसूरिया के पास सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सड़क संकरी होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को दुर्घटना का भय सता रहा है। मसूरिया के समीप सड़क की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। डामर उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। वहीं, सड़क के नीचे बनी सुरक्षा दीवार भी टूट चुकी है, जिससे मार्ग और अधिक जोखिमपूर्ण हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार तीन दिन पूर्व एक भारी वाहन संकरे हिस्से में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.