सुरक्षा ताक पर :: बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे संविदा कर्मचारी
शाहजहांपुर, जून 15 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। बिजली निगम में रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले संविदा कर्मियों के पग पग पर खतरा बना रहता है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं। जिले में लगातार हो रहे विद्युत हादसों के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। हालात यह हैं कि दिन रात काम करने वाले संविदा कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के ही जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर हैं। बिजली लाइन सही करना हो या फिर ट्रांसफार्मर पर काम करना हो, लाइनमैन हर समय जान हंथेली पर रखकर कार्य करने को मजबूर हैं। संविदा कर्मियों के संगठन में पदाधिकारी अरविंद कुमार की माने तो जिले के 43 विद्युत उपकेंद्रो में एक ही सुरक्षा उपकरण दिया गया, जबकि लाइनमैन के कई गैंग को एक साथ कार्य करना पड़ता है। जिससे अन्य को बिना सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.