गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। पश्चिम एशिया में सुरक्षा जोखिम और बढ़ते मालभाड़े के कारण निर्यात पर प्रभावित हो गए है। बड़े की तुलना में छोटे उद्योगों के लिए उत्पादन लागत संभालना मुश्किल हो रहा है। इससे प्लास्टिक, कपड़ा ऑटोमोबाइल उद्योगों का 30 प्रतिशत कारोबार पर असर है। उद्यमियों ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर में तनाव के चलते शिपिंग कंपनियों को केप ऑफ गुड होप का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिससे उद्यमियों के माल ढुलाई खर्च और युद्ध जोखिम बीमा कई गुना बढ़ गया है। ऊपर से औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली कटौती से उत्पादन का काम प्रभावित होने लगा है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा जोखिम और बढ़ते मालभाड़े के कारण निर्यात पर असरनिर्यातकों के सामने इन दिनों दोहरी परेशानी: कपड़ा, ऑटोमोबाइल उत्पादों के लिए देश-विदेश में पहचान रखने वाले गुर...