बोकारो, मार्च 25 -- बोकारो। बीएसएल के प्रोजेक्ट्स विभाग में सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने वाले और उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन करने वाले श्रमिकों को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यकारी अधिशासी निदेशक (परियोजनाएं) अनिमा कुशवाहा थीं। समारोह का विधिवत शुभारंभ सुरक्षा शपथ के साथ हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अधिकारियों व कार्मिकों ने सुरक्षित कार्यप्रणाली अपनाने और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक पीएच शर्मा, सीजीएम हेमु टोप्पो व संयंत्र के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें पुरस्कृत श्रमिकों ने अपने विचार और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.