सुरक्षा जांच के चलते 11 मिनट अछल्दा स्टेशन पर रुकी डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस
औरैया, जून 11 -- अछल्दा, संवाददाता। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गुरुवार सुबह डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर 11 मिनट तक रोका गया। इस दौरान रेलकर्मियों ने ट्रेन की तकनीकी जांच और आवश्यक परीक्षण किए। सभी व्यवस्थाएं सामान्य मिलने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 6:11 बजे डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस अछल्दा स्टेशन पर पहुंची, जहां सुरक्षा कारणों से उसे निर्धारित समय से कुछ देर के लिए रोक लिया गया। ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों ने कोचों और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण शुरू किया। जांच के दौरान रेलवे अधिकारियों ने सभी आवश्यक बिंदुओं का निरीक्षण किया। करीब 11 मिनट तक चली जांच के बाद किसी प्रकार की तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी समस्या नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.