अररिया, मार्च 3 -- अररिया, संवाददाता जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक निजी क्षेत्र की कंपनी में सुरक्षा जवान के पद पर बहाली के लिए नौ मार्च से प्रखंडवार एक दिवसीय जांच सह पंजीयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। रिक्तियों की कुल संख्या 400 है। बताया गया कि 09 मार्च को भरगामा प्रखंड, 10 मार्च को जोकीहाट प्रखंड,11 मार्च को कुर्साकांटा प्रखंड,12 मार्च को रानीगंज प्रखंड, 13 मार्च को सिकटी प्रखंड,14 मार्च को पलासी प्रखंड,16 मार्च को फारबिसगंज प्रखंड और 17 मार्च को नरपतगंज प्रखंड परिसर में शिविर लगेगा। जबकि 18 मार्च को संयुक्त श्रम भवन में शिविर का आयोजन होगा। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। बताया गया कि कुल 400 पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक या समक...