सुरक्षा चेतावनी पर एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान जयपुर डायवर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही उड़ान एआई-2030 को हाईजैक संबंधी आशंका के चलते बुधवार को जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने जयपुर हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच की। कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर विमान और चालक दल को सुरक्षित घोषित कर दिया गया। बाद में विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसमें 293 यात्री और 13 क्रू सदस्य सवार थे। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से बुधवार सुबह दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान को हाईजैक का अलर्ट मिला था। विमान को सुबह करीब 9:35 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। यह भी पढ़ें- हाईजैक अलर्ट के बादफ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट लैंडिंग के करीब 10 मिनट बाद विमान को अलग साइट में ले जाया गया, जहां सुरक्षा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.