सुरक्षा गार्ड हटाने से अस्पताल में अव्यवस्था
गाज़ियाबाद, जून 23 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में बिना सूचना के तीन सुरक्षा गार्ड हटाने से भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था चौपट हो रही है। मरीज और उनके तिमारदार परिसर में जहां-तहां वाहन खड़े कर रहे हैं। एमएमजी समेत कई अस्पताल और सीएचसी पर मरीजों की भीड़ के चलते करीब एक साल पहले पूर्व सैनिक कल्याण निगम से सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई थी। एमएमजी अस्पताल में भी प्रतिदिन 3000 से अधिक मरीज पहुंचते है। ऐसे में पंजीकरण काउंटर, ओपीडी व पार्किंग समेत अन्य स्थानों पर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए शासन से 24 सुरक्षा गार्ड मंजूर किए गए थे। निगम ने कुल 17 सुरक्षा गार्ड अस्पताल में तैनात किए। फिलहाल कम सुरक्षा गार्ड से काम चलाया जा रहा था। लेकिन वेतन का बहाना बनाकर तीन सुरक्षा गार्डों को बिना अस्पताल प्रबंधन को सूचना दिए वापस बुला लिया गया। तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.