चंदौली, मार्च 11 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटेसर गांव में बीते मंगलवार की देर रात तीन अज्ञात लोगों ने सुरक्षा गार्ड शिवम पांडेय को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। शोर मचाने पर पहुंचे आसपास लोगों ने घायल शिवम को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में भर्ती कराया। शिवम बुधवार की सुबह जलीलपुर चौकी पर जाकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की लिखित शिकायत दर्ज कराई। तहरीर के आधार पर जलीलपुर पुलिस जांच में जुट गई। गाजीपुर जिले देवचंदपुर गांव निवासी शिवम पांडेय रामनगर में रहकर सेमरा स्थित एक अपार्टमेंट में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। वह देर रात ड्यूटी से घर जा रहा था। इसी दौरान हमला हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...