सुरक्षा गार्ड के बन्दुक से अचानक फायर में सहकर्मी को लगी गोली, गार्ड हिरासत में सुरक्षा गार्ड के बन्दुक से
बेगुसराय, मई 29 -- रतनपुर थाना क्षेत्र के मारबाड़ी मोहल्ला स्थित युको बैंक के गेट के समीप तैनात सुरक्षा गार्ड के बंदूक से अचानक फायर हो गया। इसमें डेलीवेजिज पर काम करने वाले 28 वर्षीय अनिल कुमार दीक्षित के जाँघ में गोली लग गयी। इससे वह जख़्मी हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।जख़्मी लोहियानगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 लोहियानगर निवासी सुबोध दीक्षित का पुत्र है। सदर एस डीपीओ - वन आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि गार्ड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.