भभुआ, फरवरी 28 -- होली त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त तेज होगी कैमूर जिले के 20 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली पर्व पर सुरक्षा व विधि-व्यवस्था को लेकर कैमूर के 228 स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसको लेकर डीएम नितिन कुमार सिंह और एसपी हरिमोहन शुक्ल द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, भभुआ शहर के 20 संवेदनशील स्थानों सहित पूरे जिले की 228 जगहों पर अफसरों व जवानों की ड्यूटी लगाईगई है। इनकी ड्यूटी की मॉनिटरिंग और ड्यूटी स्थल पर अधिकारी हैं या नहीं का मुआयना अधिकारी करेंगे। डीएम-एसपी ने कैमूरवासियों से सौहार्दपूर्ण और भाईचारगी के वातावरण में होली पर्व मनाने और कोई वैसा कार्य नहीं करने की अपील की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.