रामपुर, अप्रैल 12 -- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना और अपर पुलिस अधीक्षक अनुरार्ग ंसह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में जनपद के व्यापारियों के साथ गोष्ठी की गई। इस दौरान उनकी समस्याओं को सुनकर सुझावों को सुना गया। इस अवसर पर व्यापारियों को सुरक्षा को लेकर सुझाव दिए गए। जिनमें प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने और लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतने के संबंध में जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना को व्यापारी बंधुओ द्वारा सम्मानित भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.