सुरक्षा को लेकर बालिकाओं को किया जागरूक
संभल, मार्च 21 -- मिशन शक्ति विशेष अभियान 5 के दूसरे चरण के अंतर्गत थाना कैला देवी क्षेत्र में मिशन शक्ति प्रभारी आंचल सिद्धू द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी गई और उनके उपयोग के बारे में बताया गया। ईद पर्व के मद्देनजर बाजारों और दुकानों के आसपास विशेष निगरानी भी रखी गई। पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। साथ ही लोगों को साइबर सुरक्षा और महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.