संतकबीरनगर, मई 7 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र में बुधवार को शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ बेलवा सेंगर, भगौसा, लोहरौली समेत कई गांवों में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए घरों और प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी लगाने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही। फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.