सुरक्षा को लेकर एएसपी ने व्यापारियों से मांगे सुझाव
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। पुलिस ऑफिस स्थित दुर्गा भाभी सभगार में बुधवार को व्यापारी सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों से आए सराफा व्यापारियों, उद्योगपतियों, मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और स्थानीय दुकानदारों ने हिस्सा लिया।अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने गोष्ठी के दौरान व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और बाजारों की सुरक्षा को लेकर व्यापारियों के सुझाव सुने। समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। एएसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित पुलिस अधिकारियों को व्यापारियों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि पुलिस और व्यापारियों के बीच मजबूत समन्वय होना बेहद जरूरी है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक अमिता सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.