सुरक्षा को ताक पर रखकर स्कूली वैन में भरे 17 बच्चे, एक ड्राईवर की गोद में भी बैठाया
संवाददाता, जुलाई 18 -- यूपी में बच्चों की जान से खिलवाड़ करते हुए एक स्कूली वैन में 17 बच्चे बैठाए गए। ज्यादा पैसे कमाने के लालच में वैन चालक ने बच्चों की जान को खतरे में डाल दिया। स्कूली वाहन नियमों को दर-किनार कर सड़क पर दौड़ रहे हैं। न बच्चों की जान की फ्रिक हैं और न ही भविष्य का ख्याल। खास बात यह है कि जिम्मेदार भी इससे बेफिक्र हैं। यही नहीं स्कूल प्रशासन भी कोई ठोस कदम नहीं उठा है। झांसी के गुरसरांय से एक मामला सामने आया है। जिसमें एक स्कूली वैन में 17 बच्चे सवार थे। शुक्रवार को किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं इसके बाद अभिभावक भी चिंतित हैं। क्षेत्रवासियों ने जांच कर कार्रवाई की आवाज उठाई है। मामले में क्षेत्रवासियों का आरोप है कि महावीर बाल शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.