नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा को बढ़ाने के लिए दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने डिवाइडर और साइड वॉल पर सफेद-काली पट्टियों की जगह पीले-काले रंग की पट्टियां लगाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नए मानकों के अनुसार यह बदलाव हर मौसम में बेहतर दृश्यता सुनिश्चित करता है। पीले और काले रंग का संयोजन बारिश, धुंध या तेज धूप में भी आसानी से दिखाई देता है। इससे चालकों को समय रहते सड़क की सीमाओं और डिवाइडर का पता चल जाता है, जिससे दुर्घटना की संभावना कम हो जाती है। पहले की सफेद-काली पट्टियों की तुलना में नई पट्टियां रात के समय और खराब मौसम में अधिक प्रभावी हैं। यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप भी है, जिनमें खतरे की चेतावनी के लिए पीले रंग का इस्तेमाल मानक माना जाता है। विभाग ने बताया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.