सुरक्षा के लिए लगी जेट्टी पार कर नहाते डूबा युवक, मौत
वाराणसी, मई 19 -- वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के तुलसी घाट के सामने गंगा में स्नान के दौरान गाजीपुर के रेवतीपुर बरौरा निवासी 21 वर्षीय तुषार राय डूब गया। उसकी मां किरण राय के शोर करने पर लोग बचाने के लिए दौड़े लेकिन उसका पता नहीं चला है। घाट के किनारे मौजूद लोगों के मना करने के बाद भी जेट्टी को पार करके स्नान करने के लिए आगे बढ़ गया। तैरने नहीं आने के कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद किरण सहित साथ में आए अन्य परिजन रो रोकर बेहाल हैं। सूचना पर एनडीआरएफ की टीम ने शव को खोजकर बाहर निकाला। तुषार अपनी मां सहित अन्य लोगों के साथ काशी भ्रमण करने के लिए सोमवार को आया था। गंगा स्नान करने के लिए सुबह 4 बजे तुलसीघाट पहुंचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.