सुरक्षा के मानकों पर दिया जोर
कौशाम्बी, जून 2 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार शाम सम्राट उदयन सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राम वन गमन मार्ग व प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी मार्ग पर सुरक्षा के सभी मानकों की समय से व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह से गत माह जिले में हुई सड़क दुर्घटनाओं, सड़क दुर्घटना वाले स्थलों, ब्लैक स्पाट पर की गई कार्रवाई एवं सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में यातायात निरीक्षक ने बताया कि सकाढ़ा में रंबल स्ट्रीप लगाए जाने की आवश्यकता है। इस पर डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को स्थल का भ्रमण कर रंबल स्ट्रीप लगवाने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.