मथुरा, मार्च 15 -- उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा शनिवार को दो पालियों में 17 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों की सघन तलाशी लेकर प्रवेश कराया गया। पर्याप्त पुलिस टीम की सुरक्षा में परीक्षा कराई गयी। प्रथम दिन की दोनों पालियों के लिए पंजीकृत 12 हजार अभ्यर्थियों में से 9118 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। जबकि 2882 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। इस परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश प्रक्रिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.