गोरखपुर, मार्च 4 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में होलिकोत्सव का परंपरा के अनुसार शुभारंभ करते हुए कहा कि होलिकोत्सव सामाजिक समरसता, उमंग और उल्लास का पर्व है। उमंग और उल्लास के पर्व तभी उत्सवी रूप में मनाए जाते हैं जब शांति होती है। समाज में सौहार्द होता है, सुरक्षा का भाव और विश्वास होता है। उत्तर प्रदेश और पूरा देश आज इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ा है। बुधवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से बातचीत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हजारों वर्षों की होली की विरासत को संरक्षित करके भारत की ऋषि परंपरा और पूर्वजों ने जिस भाव से सौंपा है, उसको वर्तमान पीढ़ी उसी उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में हर तबके के व्यक्ति, हर सनातनी इस पावन पर्व के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.