रामगढ़, जनवरी 24 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले में सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन का उत्सव शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न हो गया। जिला प्रशासन की ओर से बरती गई अत्यधिक सतर्कता और रणनीतिक तैनाती के कारण कहीं भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। उपायुक्त कार्यालय से जारी संयुक्त जिलादेश का असर जमीन पर साफ दिखा। जहां जिले के चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल मुस्तैद रहे। अतीत की घटना से लिया सबक, बनाई रणनीति गौरतलब है कि लगभग एक दशक पूर्व चट्टी बाजार में विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हुए विवाद और आगजनी ने शहर की फिजा बिगाड़ दी थी। उस कड़वे अनुभव से सीख लेते हुए बार प्रशासन ने सुरक्षा का ऐसा खाका खींचा कि उपद्रवियों को सिर उठाने का मौका ही नहीं मिला। संवेदनशील इलाकों में सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.