फतेहपुर, जनवरी 23 -- महिला महाविद्यालय की छात्राओं को कानूनी अधिकारों एवं आत्मरक्षा के प्रति सजग बनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें छात्राओं को जानकारी देते बताया गया कि सुरक्षा के प्रति जागरुकता ही महिला सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी होती है। शहर के डॉ भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने छात्राओं से कहा कि भय मुक्त वातावरण और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। पुलिस सदैव महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर है और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में संकोच न करते हुए तत्काल सूचित करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। वहीं डिजिटल युग में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के टि...