औरंगाबाद, फरवरी 11 -- दाउदनगर अनुमंडल अग्निशामालय द्वारा गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न गांवों में बुधवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नीरपुर पंचायत के डुमरथी वार्ड संख्या पांच, मीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ तथा गोह पंचायत के बिनवा बिगहा वार्ड संख्या दो में ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अग्निशामालय कर्मियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए। मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया तथा लोगों के बीच पंपलेट का वितरण भी किया गया। मौके पर अग्निक चालक प्रकाश कुमार और अग्निक अमल कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.